Posts

Showing posts from April, 2018

The Art of Astrology # How to Make and Read Horoscopes

अगर आप घर में रंग करवाने की सोच रहे हैं तो इन वास्तु टिप्स को करें फॉलो अमंगल से बचने के लिए

घर बनवाते समय तो वास्तु का ध्यान रखा ही जाता है इसके साथ ही घर की सजावट और रंग करवाते समय भी वास्तु के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। अगर घर में रंग करवाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखा जाए तो इससे उस स्थान पर सुख -शांति बनी रहती है और इसके साथ ही धन-वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किस जगह पर कौनसा रंग करवाना चाहिए…………. वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में पिंक, हल्का ब्लू और हल्का ग्रीन रंग करवाना शुभ माना जाता है। बच्चों के कमरे में ग्रीन रंग करवाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में सफेद, पीला, रोज पिंक, नारंगी, चॉकलेट और लाल रंग करवाना अच्छा माना जाता है। गेस्ट रूम के लिए पीला, ग्रीन, ब्लू, नारंगी या लेवेंडर का लाइट शेड अच्छा होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार डाइनिंग रूम में गुलाबी, ग्रीन और ब्लू रंग करवाना शुभ माना जाता है। वहीं बाथरूम में सफेद, हल्का नीला और पेल ग्रीन रंग का प्रयोग करना चाहिए।