चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त, विधि-विधान 25 मार्च 2020
चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त, विधि-विधान 25 मार्च 2020 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात चैत्र नवरात्री का पहला दिन। इसी दिन से ही वासंतिक अथवा चैत्र अथवा चैत्री नवरात्र का प्रारंभ होता हैं। जो चैत्र शुक्ल नवमी को समाप्त होते हैं , इन नौ दिनों देवि दुर्गा की विशेष आराधना करने का विधान हमारे शास्त्रो में बताया गया हैं। " प्रतिपदा तिथि 24 मार्च 2020 , मंगलवार को अपराह 3 बजकर 00 मिनट से शुरू हो रही है। " जो कालवेला के दोरान हो रही हैं , कालवेला जो दोपहर 01:58 से 03:29 तक रहेगी , एवं नक्षत्र उत्तराभाद्रपद जो देर रात्री 04:18 तक रहेगा पश्चयात रेवति नक्षत्र रहेगा। एवं योग ब्रह्म और करण किस्तुघ्न रहेगा। घटस्थापना हेतु शुभ मुहूर्त 25 मार्च 2020 , बुधवार के दिन पूर्वाह्न 06: 23 से 07:17 तक ( अवधि 00 घण्टा 54 मिनट ) , विक्रम संवत् 2077 , शक संवत् 1942 , नक्षत्र रेवती , योग ब्रह्म , करण बव , ऋतु बसंत , अयन , उ...