कुबेर जी के छः नामों का चमत्कार

कुबेर जी के छः नामों का चमत्कार


Article courtesy: GURUTVA JYOTISH Monthly E-Magazine November-2018
लेख सौजन्यगुरुत्व ज्योतिष मासिक ई-पत्रिका (नवम्बर-2018) 


1. वैश्रवण
2. पक्वाश
3. पिंगल
4. विविध
5. वित्तेश
6. कुबेर

आदि गुरु शंकराचार्यजी के अनुसार उक्त : नामों को; हाथों में स्वर्ण से भरे कलश, बड़ी तोंदवाले, स्वर्ण की आभा युक्त, विविध रत्नों-आभुषण से दीप्तिमान, नौ निधियों से प्रकाशित दुर्लभ रत्नों से निर्मित कमल आसन पर, वटवृक्ष के नीचे विराजमान धन के अधिपति कुबेरजी का ध्यान करते हुए जप-पूजन इत्यादि करना चाहिए।
कुबेर जी के उक्त 6 नामों का जप-हवन करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं।
सुख-समृद्धि, लक्ष्मी प्राप्ति तथा ऋणमुक्ति के लिए घी खीर का हवन करना चाहिए।
घी के साथ तिलों से हवन करने से ऋण मुक्ति होती है।
घी के साथ बिल्व से हवन करने से अक्षत धन-सम्पत्ति की प्राप्ति होती है।

कुबेर आरती

जै यक्ष कुबेर हरे , स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे।
॥ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े, स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े
जै यक्ष कुबेर हरे...
स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे। योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं॥
॥ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...
गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे। दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करें॥
॥ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने॥
॥ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...
बल बुद्धि विद्या दाता, हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े अपने भक्त जनों के , सारे काम संवारे॥
॥ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...
मुकुट मणी की शोभा, मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले। अगर कपूर की बाती, घी की जोत जले॥
॥ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...
यक्ष कुबेर जी की आरती , जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे।
इति श्री कुबेर आरती
 GURUTVA JYOTISH E-MAGAZINE NOVEMBER-2018
(File Size : 7.07 MB)
(If you Show Issue with this link Click on  Below Link)
Article courtesy: GURUTVA JYOTISH Monthly E-Magazine November-2018
लेख सौजन्यगुरुत्व ज्योतिष मासिक ई-पत्रिका (नवम्बर-2018) 

Comments

Popular posts from this blog

असली लाल सुलेमानी हकीक माला 108+1 मनका GURUTVA KARYALAY

GURUTVA JYOTISH APRIL-2020 VOL: 2 गुरुत्व ज्योतिष अक्षय तृतीया विशेष

14 Minutes Relaxing Music Time with Beautiful Scenery For Stress Relief | Calming Meditation For Relaxation | Sleep